Homeआरंगप्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गनौद में धान खरीदी का शुभारंभ, बड़ी...

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गनौद में धान खरीदी का शुभारंभ, बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित

आरंग। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गनौद में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सहकारी समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पदमनी साहू, पूर्व जनपद सदस्य देवराज जांगड़े, ग्राम पंचायत गनौद के सरपंच दुलेश गिलहरे, तांदुल के सरपंच कौशल बंजारे, बिरबिरा के सरपंच चम्मन साहू, कोसमखुटा के सरपंच प्रतिनिधि लीलाराम साहू एवं धमनी के सरपंच प्रतिनिधि भोला राम जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चमनलाल साहू (कोसमखुटा), चमन साहू (नारियरा), दिगम्बर साहू (बिरबिरा), टेमन यादव (नारियरा) एवं रूपेश साहू (नारियरा) सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी दिनेश कुमार राय, समिति प्रबंधक चंद्रकांत साहू, ऑपरेटर मनीष बंजारे तथा कर्मचारीगण संतोष देवांगन, देवेंद्र साहू, राजकुमार साहू, खेमन यदु, भूपेंद्र साहू एवं कौशल डोनडेकर की उपस्थिति रही। साथ ही हमाल संघ के सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने की बात कही।

इस शुभारंभ अवसर पर सभी किसान भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments