Homeछत्तीसगढमुरा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले ही...

मुरा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन किसानों में दिखा भारी उत्साह

मुरा। ग्राम मुरा स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुरा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ के अवसर पर समिति परिसर में पूजा-अर्चना कर धान की पहली तौल की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, समिति प्रबंधक, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पहले दिन ही क्षेत्र के किसान अपना धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे। किसानों ने कहा कि इस बार समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें राहत मिली है। समिति प्रबंधन ने किसानों को बताया कि टोकन, तौल और भुगतान की व्यवस्था पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

समिति प्रबंधक ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान सूखा कर और साफ करके लाएं, जिससे तौल में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसानों के बैठने, पानी और छाया की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने धान खरीदी शुरू होने पर खुशी जताई और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

–

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments