Homeछत्तीसगढसीजी बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी: 12 मार्च से 12वीं और...

सीजी बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी: 12 मार्च से 12वीं और 13 मार्च से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
बारहवीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी। प्रमुख विषयों की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 12 मार्च: हिंदी
  • 15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
  • 17 मार्च: संस्कृत
  • 19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
  • 24 मार्च: समाजशास्त्र
  • 29 मार्च: गणित
  • 31 मार्च: अंग्रेजी
  • 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
  • 5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र
  • 6 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रम (रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया, टेलीकॉम, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर)
  • 7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाएं
  • 8 अप्रैल: मनोविज्ञान

कक्षा 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
दसवीं की परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया) के साथ प्रारंभ होगी। अन्य विषयों की तिथियां निम्नलिखित हैं:

  • 16 मार्च: अंग्रेजी
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 20 मार्च: विज्ञान
  • 25 मार्च: हिंदी
  • 30 मार्च: गणित
  • 1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी विषय (ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया, टेलीकॉम, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान/होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन एवं अतिथि सत्कार)
  • 5 अप्रैल: दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा की तिथियां
मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (D.P.Ed.) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी घोषित कर दी है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12, 15, 17 और 19 मार्च को होंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13, 16, 18 और 20 मार्च को आयोजित की जाएंगी।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
मंडल के निर्देशानुसार छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिका और 9:10 बजे पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। माशिमं ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि में यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। छात्र विस्तृत समय-सारणी आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments