आवाम दूत | सड़ढू
सड़ढू में पंचायत के ठीक पास में ही गंदगी और लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पंचायत भवन के पास की दुकान के सामने पानी के पाइप फूटे पड़े हैं, गंदा पानी सड़ रहा है, काई जमी है, कचरा फैला है – और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं।
मौके से ग्रामीण ने दिखाया सच
एक ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर वीडियो के माध्यम से हकीकत दिखाते हुए कहा – “राम-राम, पंचायत के पास में ये दुकान में देखो, कितनी सुंदर जल… बहुत आनंद है, बहुत आनंद मिलता है, यही अमृत है।”
उसके शब्दों में व्यंग्य था, दर्द था और गुस्सा भी था। वो कह रहा था कि यही वो पानी है जो लोगों को पीना पड़ रहा है, यही वो गंदगी है जिसमें सड़ढू के लोग जीने को मजबूर हैं।
सरपंच नहीं देख पाते, जनपद तक बात नहीं पहुंचती
ग्रामीण ने साफ कहा कि पंचायत, सरपंच इस समस्या को नहीं देख पाते। जनपद तक बात नहीं पहुंच पाती है। इस अनदेखी चीज को वो सबको दिखाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा – “ये जो तकलीफ है, ये हरे-हरे पाइप भरे, पानी के पाइप भरे फूटे हुए हैं। बताओ इतना गंदगी पानी, वाला लोग का हालत हुई तो…”
बीमारी का खुला न्योता
फूटे पाइप से बहता गंदा पानी, उसमें जमी हरी काई, सड़ता कचरा – ये सब मिलकर बीमारी का खुला न्योता दे रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं – सभी इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
डायरिया, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा हर वक्त मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का निवेदन – समस्या का समाधान करो
वीडियो में ग्रामीण ने हाथ जोड़कर निवेदन किया – “निवासी निवेदन करते हैं, यहां पानी की जो टूटे हैं… सरपंच सब हैं लेकिन बात नहीं करवा पाते। तो भैया निवेदन है, ये जो समस्या है उसका समाधान करें।”
आवाम दूत की अपील
आवाम दूत प्रशासन से मांग करता है कि –
- सड़ढू में फूटे हुए पाइपों को तुरंत बदला जाए
- पंचायत के पास जमा गंदगी और काई की सफाई कराई जाए
- पेयजल लाइन की जांच कराई जाए ताकि गंदा पानी लोगों के घरों तक न पहुंचे
- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो
जनता को साफ पानी देना पंचायत का पहला कर्तव्य है। अगर सड़ढू पंचायत के पास ही गंदगी होगी, तो बाकी गांव का क्या हाल होगा



