Homeछत्तीसगढरायपुर एप्पल स्टोर चोरीकांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गिरोह के...

रायपुर एप्पल स्टोर चोरीकांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 और आरोपी देवास से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हाई-प्रोफाइल एप्पल स्टोर चोरीकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य महंगे गैजेट्स उड़ाने वाले अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो और फरार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल 4 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के कुख्यात कंजर गिरोह के सदस्य राजेश लोधी और राज झाला के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उनका पीछा किया और मध्य प्रदेश के देवास में घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

बरामदगी और आगे की जांच
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 एप्पल वॉच और 1 एयरपॉड बरामद किए हैं। रायपुर पुलिस के अनुसार, 2 करोड़ की इस सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को लगभग पूरी तरह सुलझा लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments