Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन: अंबिकापुर में पारा 9.2 डिग्री तक लुढ़का, रायपुर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन: अंबिकापुर में पारा 9.2 डिग्री तक लुढ़का, रायपुर में भी सुबह-शाम ठंड का असर

रायपुर। नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 26 नवंबर को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के प्रमुख मौसम केंद्रों में सबसे कम रहा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में भी रात का पारा 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments