रायपुर

भाजपा आज 14 अप्रैल को प्रदेशभर में मनाएगी डॉ. अम्बेडकर जी की जयंती

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई आज 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन रखेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण करेंगे। उसके पश्चात बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में फल वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में इसके साथ ही समस्त बूथों में भी मनाई जाएगी। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थानीय नेताओं द्वारा बाबासाहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि 13 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button