Uncategorized

राम मंदिर निर्माण के लिए अनोखी पहल, भिलाई की गलियों में निकल रही प्रभात फेरी

भिलाई। राम मंदिर निर्माण से आम जनता को जोड़ने के लिए आरएसएस ने अनुठी मुहिम शुरू की है। भिलाई तीन की गलियों में हर रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

लोग इस रोमांचित कर देने वाले संकीर्तन में स्वमेव शामिल होने लगे हैं। जानकारी अनुुुसार बता दें, आरएसएस राम मंदिर निर्माण से हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम चला रहा है। इसलिए सभी प्रमुख स्थानों पर रोज सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी में ढोलक की थाप के साथ राम भजन गया जाता है। राम नाम जपते रोज सुबह छह बजे से नौ बजे तक नगर भ्रमण किया जा रहा है।

भिलाई तीन में दर्जन भर युवाओं ने राम भजन गाते भिलाई तीन की गलियों में भ्रमण की शुरुआत की, अब 40 से 50 लोग प्रभात फेरी में शामिल होकर भजन गा रहे हैं। भक्ति पूर्ण माहौल के साथ देशभक्ति का भी माहौल देखने को मिल रहा है।

राम मंदिर निर्माण के लिए प्रभात फेरी के साथ साथ निधि समर्पण अभियान भी शुरू हो गया है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है। हर टीम को 20-20 घरों तक जाने की जिम्मेदारी दी गई है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा पांच लाख रुपये का निधि समर्पण के साथ ही यह अभियान शुरू हो गया। इस अभियान में भाजपा के लोग भी पूरे उत्साह के साथ प्रभात फेरी में शामिल होकर माहौल को राममय बना रहे हैं। निधि समर्पण के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button