छत्तीसगढ़

CM भूपेश बधेल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी जाएंगे दंतेवाड़ा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 31 जनवरी रविवार को सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:35 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर गारमेंट फैक्ट्री के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1:10 बजे देवगुड़ी स्थल दंतेवाड़ा में लोकार्पण और अवलोकन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:20 बजे दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:35 बजे दंतेश्वरी मंदिर मां के दर्शन और तालाब सौंदर्यीकरण, लोकर्पण कार्यक्रम और अवलोकन करेंगे।

शाम 5:20 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5:50 बजे विभिन्न संगठन, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से भेंट व चर्चा करेंगे। 1 फरवरी सोमवार को सुबह 10:45 बजे पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जनवरी और 1 फरवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से 31 जनवरी को पूर्वान्ह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:35 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button