छत्तीसगढ़

BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन, सीएम रमन ने किया दुःख व्यक्त

रायगढ़। भाजपा से रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ. सिंह ने कहा है कि  स्व. अग्रवाल हर क्षण एक सजग विधायक और वैचारिक प्रतिबध्दता के साथ क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भी स्व. अग्रवाल को अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता और सजग व क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित नेता को खो दिया है। साय ने स्व. अग्रवाल के शोकाकुल परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button