छत्तीसगढ़

कृषि कानूनों विरोध: किसानों के समर्थन में 14 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी निकालेंगी पदयात्रा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में 14 फरवरी (रविवार) को पदयात्रा निकाली जाएगी।

बता दें कि, सुबह 9:00 बजे सोमनाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर पदयात्रा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम खैरखूंट से प्रारंभ होकर धरसीवा ब्लॉक के सगुनी भैरवा पंढरभट्ठा नगर पंचायत कुरा होते हुए मुख्यालय धरसीवा में मंचीय कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता कर समापन किया जाएगा।

इसमें प्रमुख रूप से मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया,वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा,जनक राम वर्मा,अनीता योगेंद्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष,प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला रायपुर, ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती एवं ग्रामीण के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा, सभी पार्षद गण, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य,पार्टी के सभी पंचायत प्रतिनिधि सरपंच एवं पंच गण कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण के पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी,सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई किसान कांग्रेस सेवादल व सभी कार्यकर्ता एवं सभी आसपास के किसान उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त जानकारी कोमल सिंह साहू अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग,भारती देवांगन अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी आरंग ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button