छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दी कोरिया में विकास कार्यों की सौगात, निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला पहुंचे हैं। उन्होंने 1 करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
इसमें नगरपंचायत क्षेत्र झगराखाण्ड अंतर्गत स्व. बिसाहू दास स्मृति यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण सहित पौनी पसारी निर्माण एवं विभिन्न वार्डों में रोड व नाली निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
इस दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, कलेक्टर एसएन राठौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।



