छत्तीसगढ़

5 लोगों निर्मम हत्या के विरोध में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान में सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों निर्मम हत्या कर उनको जला दी गई, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल के नेतृत्व में आरंग विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला जलाया गया।

इस दौरान उपस्थित भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के मुर्दाबाद का जमकर नारा लगाया गया तथा पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले जिसके लिए उच्च स्तरीय न्याययिक जांच के लिए राज्यपाल के नाम तहसीलदार आरंग को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान पूर्व विधायक आरंग संजय ढीढ़ी ,भाजपा जिला महामंत्री श्याम नारंग ,रायपुर ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा सह प्रभारी अरविंद पहरे , प्रदेश कार्य करणी सदस्य सुश्रीदुलारी चतुर्वेदी , जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा चंद्रकुमार पाटिल ,किरण ढीढ़ी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद, जिला महामंत्री अज .मोर्चा लौटन गिलहरे,जिला महामंत्री अज. मोर्चा अशोक बंजारे ,जिला मंत्री अज. मोर्चा बारतु राम कुर्रे,जिला मंत्री अज. मोर्चा छबिलाल महिलांगजी, कोषाध्यक्ष अज. मोर्चा चेतन बारले ,बेद राम खुटे जिला कार्य करणी सदस्य , अंकुश भारद्वाज मण्डल अध्यक्ष आरंग अज मोर्चा भाजपा, लुक राम बघेल मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर अज .मोर्चा भाजपा ,सुखीराम लहरे मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष अज .मोर्चा, नंदलाल ओगरे, मंडल अध्यक्ष समोदा अज .मोर्चाभाजपा , अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button