क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र के टिम्बर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी के एक टिम्बर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली है। बताया गया कि खमतराई थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक टिम्बर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की दो गाड़ियों को काफी देर तक मशक्‍कत करनी पड़ी। घंटों प्रयास के बाद दमकल कर्मियों को सफलता मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खमतराई चर्च के पास स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई।

धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी दी। आग की लपटें इतती भीषण थी कि फायर​ बिग्रेड के आने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इससे आसपास के दुकानदार, रहवासी दहशत में आ गए।

दमकल की टीम ने करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। आग लगने से लाखों के नुकसान होने की जानकारी संचालक ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button