छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 200 दिनों बाद फिर लॉकडाउन, 13 से 23 अप्रैल तक न सब्जी, न पेट्रोल… सख्त पाबंदी

 

जांजगीर-चांपा। जिले में कोरोना की रफ़्तार को रोकने के लिए शाम 6.00 बजे से एक बार फिर लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। पिछले बार जिले में 200 दिन पहले लॉकडाउन की प्रक्रिया को अपनाया गया था, जो कोरोना के प्रसार और उसके नियंत्रण में काफी हद तक सफलता मिली थी। लिहाजा माना जा रहा है कि इस बार भी जिले में लॉकडाउन से नियंत्रण पाया जाएगा।

इस बार के लॉकडाउन को जिला प्रशासन ने पिछली बार की तुलना में काफी सख्त किया है, इसलिए जिले में पेट्रोल तो दूर सब्जियां भी नहीं मिलेंगी। इस बात से आप समझ सकते हैं कितनी पाबंदियां के साथ जांजगीर-चांपा के रहवासियों को लॉकडाउन का दस दिन बिताना है।

कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि अतिआवश्यक सेवा वालों को ही पेट्रोल दिया जाएगा। जिले की सीमाएं आज से 23 अप्रैल तक सील कर दी गईं है। मेडिकल दुकानों को पूर्व तय समय में खुलने की अनुमति होगी। दवाओं की होम डिलीवरी होगी। दूध पार्लर, वितरण के लिए सुबह 5 बजे से 7 बजे तक व शाम 5 से 6 बजे तक अनुमति होगी।

स्पष्ट किया है कि दुग्ध व्यवसाय के लिए दुकान पार्लर नहीं खोले जाएंगे। कंटेनमेंटजोन से बाहर जाने व आने की अनुमति सिर्फ स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति में होगी। इसके लिए भी ई-पास बनाना अनिवार्य होगा।

बता दें प्रदेश में कोरोना का प्रसार पूरे चरम पर है, इसे रोकने के लिए 20 से अधिक जिलों में लॉकडाउन की प्रक्रिया या तो प्रभावी हो चुकी है, यह होने वाली है। राज्य में रोजाना 13, 000 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, वहीं रिकॉर्ड तोड़ मौते भी दर्ज हो रही है। साफ शब्दों में कहे तो छत्तीसगढ़ में हालात बेकाबू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button