छत्तीसगढ़

राजधानी का इएसआइसी अस्पताल बना कोविड सेंटर

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या शासन प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। मरीजों को पर्याप्त मात्रा में बेड नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए बिरगांव नगर निगम अंतर्गत आने वाले इएसआइसी अस्पताल को रविवार से कोविड सेंटर बना दिया गया है।

इएसआइसी अस्पताल के खाली होने की खबर नई दुनिया ने प्रकाशित किया था, उसके बाद शासन ने उसे कोविड अस्पताल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है।

अब बिरगांव के लोगों को प्राइवेट अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। ज्ञात हो कि औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरगांव नगर निगम में करीब एक लाख 25 हजार आबादी है।

बिरगांव में छोटी बड़ी मिलाकर कुल एक हजार से अधिक फैक्ट्री संचालित हो रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से यहां पर रोजी रोटी के चक्कर में दूसरे प्रदेश से आकर मजदूर किराए का मकान लेकर रह रहे हैं।

इसलिए बिरगांव में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोविड सेंटर न होने से वहां के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इएसआइसी हास्पिटल में वर्तमान में 500 विस्तरों की क्षमता है। पिछले साल शासन ने 230 बिस्तर का कोविड सेंटर बना गया था।

लेकिन इस साल सिर्फ 150 बिस्तरों का ही कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। कोविड सेंटर में बनने वाले सभी बेड आक्सीजन युक्त होंगे तथा 15 वेंटिलेटर की भी व्यवस्था रहेगी। यहां बेहतर इलाज भी किया जा सकेगा। बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button