क्राइम

प्रदेश में हैवानियत ने रिश्तों को किया शर्मसार… अपाहिज पत्नी के साथ जबरन बनाता था संबंध

पानीपत: हरियाणा के पानीपत से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पत्नी ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला हाथ और पैर से अपाहिज है।

महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पीड़िता ने ये आरोप भी लगाया है कि पति उसके प्राइवेट पार्ट में शराब, नींबू और फिटकरी डालता है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

इसी के साथ पीड़िता ने पुलिस के काम करने के ढंग पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद भी पुलिस ने उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने बताया है कि उन्हें महिला की शिकायत मिली है।

शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी 14 साल पहले पानीपत के एक गांव में रहने वाल अरुण से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है लेकिन अब उसने प्रताड़ना की सभी हदें पार कर दी हैं। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button