नेशनल/इंटरनेशनल

दुर्घटना: अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 यात्री हुए घायल…

बैतूल। घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में शुक्रवार सुबह सारनी से बैतूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों को कांच फोड़कर बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर सारनी एवं पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची  और घायलों को पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल रेफर किया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वही सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से घटना के बारे में जानकारी ली।

सारनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि सारनी से बैतूल जा रही  बस पाथाखेड़ा में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 18 लोग सवार थे। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल रेफर किया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

यात्री गीता अंजरे ने बताया कि वे बस में सवार होकर सारनी से कालीमाई जा रही थी। ड्राइवर बस लहरा कर चला रहा था पाथाखेड़ा में इसी दौरान बस पलट गई। हादसे में बस का दरवाजा लॉक हो गया था। सभी को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी घायलों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button