छत्तीसगढ़

इंटरनेशनल म्यूजियम डे 2021 : जानें, 18 मई को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

रायपुर। संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 1983 में 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। इसका उद्देश्य आम जनता में संग्रहालयों के प्रति जागरुकता फैलाना और उन्हें संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने के प्रति जागरूक बनाना है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रत्येक वर्ष 18 मई को मनाया जाता है। संग्रहालय में अपने पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है। यह दिवस विश्वभर में संग्रहालयों की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लोग तो चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा बनी रहती हैं। यह यादें भी कई तरह से संजोकर रखी जाती हैं। पूर्वजों ने अपनी यादों को सुन्दर तरीके से संजोकर रखा, जिससे कि हम भी उनके बारे में जान सकें। ऐसी कई चीजें हैं, जो हमारे पूर्वज तो हमारे लिए रख कर गए। उसे नुकसान न पहुंचे इसके लिए कई संग्रहालय बना दिए गए, जो हमें अपने पूर्वजों को याद रखने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button