छत्तीसगढ़

इस जिले के नवनियुक्त कलेक्टर पदभार संभालने के बाद सीधे पहुंचे जिला अस्पताल

सूरजपुर। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के आवश्यक व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया। नव पदस्थ कलेक्टर ने सेकंड फ्लोर में रैंप, बाथरूम रिपेयरिंग और पीने के पानी की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल का निरीक्षण दौरान सीसीटीवी कैमरे का बाहर एक बड़ा डिस्प्ले लगाने के लिए निर्देशित किया। ताकि परिजन भर्ती मरीज को बाहर से देख सकें। उन्होंने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा इसकी आवश्यक व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। नव पदस्थ कलेक्टर इसके पूर्व रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।

गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वह अभी प्रतीक्षारत है। लॉकडाउन के दौरान एक बच्चे को पीटने के कारण वह चर्चा में आए। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button