छत्तीसगढ़

बिलासपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

 

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि मंगला दीनदयाल कालोनी में रहने वाले लल्लू महराज से उसकी दो साल पहले पहचान हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद महिला दो साल से उसके साथ रह रही थी। दो महीने पहले उसने युवक को शादी के लिए कहा। युवक ने इन्कार कर दिया।

दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमिका को छोड़ा

कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि सात साल पहले उसकी पहचान लोफंदी में रहने वाले अनीषा पटेल(25 वर्ष) से हुई थी। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। बीते दिनों युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई। इस पर युवक ने प्रेमिका युवती को शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान घानापारा घुटकू निवासी रामलाल सूर्यवंशी से हुई थी। युवक ने महिला को उसके बच्चे के साथ अपनाने की बात कही। युवक की बातों में आकर महिला उसके साथ रहने लगी। इस बीच उसके मृत पति के भाई आकर बच्चे को अपने साथ ले गए। वहीं, रामलाल ने भी महिला को साथ रखने से इन्कार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button