छत्तीसगढ़

सीएम बघेल आज रायगढ़ और जशपुर जिले को देंगे 592 करोड़ रु. की लागत के निर्माण कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  14 जून को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ और जशपुर जिले में करीब 592 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसमें रायगढ़ जिले के 308 करोड़ 31 लाख रूपए और जशपुर जिले के 283 करोड़ 70 लाख रूपए के निर्माण और विकास के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 377 कार्यों का लोकार्पण करेगें। जिसकी लागत राशि 81.95 करोड़ है। मुख्यमंत्री बघेल जशपुर जिले के विभिन्न निर्माण एवं विकास के 208 कार्यों का भूमिपूजन करेगें,जिसकी लागत राशि 201.75 करोड़ हैं। मुख्यमंत्री बघेल रायगढ़ जिले में 91.17 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल रायगढ़ जिले में 217.14 करोड़ रूपए के 69 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button