छत्तीसगढ़

रायपुर में दो गुटों के बीच मारपीट, चले पत्थर और चाकू, कई घायल

रायपुर। राजधानी में पुलिस 5 माह से चाकूबाजी के खिलाफ अभियान चला रही है। फिर भी यह घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सिविल लाइन्स थाना इलाके से दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों गुटों में विवद इतना बढ़ गया कि चाकू और पत्थर भी चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार ताजनगर इलाके में ताज मस्जिद के पास स्थित दुकान से कुछ युवक सिरप खरीदने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने से थोड़ी देर में ही दोनों पक्षों में चाकू चलने लगे और पथराव होने लगा। शोर और हंगामे की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि तब तक दोनों पक्षों से 3-3 युवक घायल हो चुके थे। सभी युवक नशे की हालत में थे। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवकों के बीच विवाद का कारण क्या था। हालांकि बताया जा रहा है कि नशे की गोलियों के लिए युवक सिरप लेने दुकान में गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button