क्राइमछत्तीसगढ़

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसे में मौके पर 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया व्यक्त किया गहरा दुख

रायगढ़ । में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सामान से लदे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत होने की वजह से हादसा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां सिसरिंगा के पास बंगाली ढाबा के पास एक सामान से लदे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 15-20 लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक सभी पिकअप सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

शादी समारोह से लौटने वाले लोग छाल, रायगढ़ के रहने वाले हैं। शादी से लौटते समय हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button