छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला को सांप ने काटा, परिजन करवा रहे थे झाड़-फूंक, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा। महिला को जहरीले सांप के काटने पर घटना का संक्षिप्त विवरण C4 रायपुर से डायल 112 कवर्धा पेंथर 2 को इवेंट प्राप्त हुआ। कॉलर के दिए गए पते ग्राम लालपुर नर्सरी के पास गया। यहां एक महिला जगबाई उम्र 35 वर्ष जो घर के रसोई में काम कर रही थी।

काम करते वक्त अचानक एक जहरीला सांप हाथ में काट दिया था। कालर ने बताया कि तकरीबन 1 से 2 घंटा पहले काटा था। उसे परिजनों की ओर से झाड़-फूंक करवाया जा रहा था। बाद में परिजनों को समझाया गया।

पीड़ित महिला को तत्काल देर ना करते हुए डायल 112 कवर्धा पेंथर 02 में बैठा कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। इसकी जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया। आरक्षक राजेंद्र सिन्हा, गणेश छेदावी और चालक नंदकुमार चन्द्रौल का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button