छत्तीसगढ़

Breaking: दुर्ग के रिसाली नगर पालिका निगम के आठ एल्डरमैन हटाए गए, अब चुनाव के बाद ही एल्डरमैन की नियुक्ति

दुर्ग। राज्य सरकार ने रिसाली नगर पालिका निगम के आठों एल्डरमैन हटा दिया है। दरअसल सरकार ने नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि दस महीने पहले ही राज्य सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्ति की थी। अब चुनाव के बाद ही एल्डरमैन की नियुक्ति होगी।

राज्य सरकार की ओर से नगर पालिक निगम, रिसाली के लिए विलास बोरकर, प्रेम साहू, फकीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, अनुप डे, किर्ती लता वर्मा, संगीता सिंह व डोमार देशमुख को मनोनीत किया था। अब इन सभी की नियुक्ति रद्द कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button