छत्तीसगढ़

राजधानी में डेंगू नियंत्रण अभियान : वार्ड 57 में पहुंची टीम, कई घरों के कूलरों को तत्काल करवाया गया खाली

रायपुर। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में डेंगू नियंत्रण जनजागरण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस कड़ी में निगम सभापति प्रमोद दुबे के निर्देश पर जोन 4 के पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड नंबर 57 में भी डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

नगम अधिकारी ने कहा है कि सभापति प्रमोद दुबे के निर्देशानुसार वार्ड नंबर 57 के क्षेत्र में आगामी बारिश में पूरे माह भर डेंगू जनजागरण अभियान को चलाया जाएगा। वार्ड नंबर 57 को डेंगू मुक्त वार्ड बनाया जाएगा। बुधवार को वार्ड के कुंदरापारा, उत्कल बस्ती, बैरन बाजार और अरविंद नगर बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। सभी वार्डवासियों से वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और जोन कमिश्नर की उपस्थिति में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक उपाए बताए। टीम ने घर और आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने व किसी भी वस्तु या स्थान पर पानी का जमाव कदापि नहीं होने देने का अनुरोध किया।

 

वार्डवासियों से जोन कमिश्नर ने आव्हान किया कि कहीं पर भी पानी का जमाव देखें तो नगर निगम जोन 4 में इसकी तत्काल जानकारी दें। टीम भेजकर पानी के जमाव की समस्या का त्वरित निदान किया जा सके। अभियान के दौरान मोहल्लावासियों को न केवल डेंगू से बचाव के सरल उपायों की जानकारी दी, बल्कि इसके साथ ही उनके घरों का निरीक्षण कर कूलरों के भीतर जमा साफ पानी को तत्काल खाली करवाया गया।

साथ ही वार्डवासियों को क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया गया। जागरुकता अभियान में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रायपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाकर अब्बास, जोन क्रमांक 4 के कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी, जोन स्वच्छता निरीक्षक वीरेन्द्र चंद्राकर, सम्राट सोनी और जोन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button