छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंतके ने सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. महंत ने अपने संदेश में कहा है कि, नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म में नागों को देवता माना गया है। नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं। आज नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। पौराणिक काल से सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button