एजुकेशन

3 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी संघ का प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय के आव्हान पर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 3 सितंबर को जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय ने कलम बंद हड़ताल सुनिश्चित की गई है। प्रांतीय निकाय हमारी जायज मांगों के लिए लगातार संवाद कर रही है लेकिन शासन कर्मचारियों अधिकारियों की मांगों को भी मानने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए प्रजातांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए आगामी 3 सितंबर को प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल किया जाएगा ।

संघ द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल में शामिल होकर प्रदेश सरकार को एक सशक्त संदेश देंगे, यदि हमारी जायज मांगे भी सरकार पूरी नहीं करती है तो प्रदेश के कर्मचारी लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार है। संघ ने कहा है कि आगामी 3 सितंबर की हड़ताल के लिए आवेदन पत्र अवश्य भरें और अपने कार्य क्षेत्र के जिला व तहसील मुख्यालय मैं हड़ताल में शामिल होकर अपने जायज हक के लिए आवाज बुलंद करें।

प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल के लिए अशोक गिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ महासमुंद , एस एस गौतम, विनोद सैंडे, दिलीप तिवारी, रेखराज शर्मा, रूपेश तिवारी, बी आर देवांगन , नारायण लाल चंद्राकर, लोकेश पटेल, मुकेश नामदेव, आशुतोष जोशी,भोजराज पटेल, पुरषोत्तम दीवान, उमेश दीछित, भीमसेन चंद्राकर, प्रभा पंडा,लेखराम साहू, संतोष यादव, सीमा साहू, चमेली पटेल, ताराचंद कौशिक,सहित समस्त अध्यक्ष मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन जिला महासमुन्द ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button