नेशनल/इंटरनेशनल

नक्सलियों ने सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की गोली मारकर की हत्या, घर में घुसकर दी वारदात को अंजाम…

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां के गोइलकेरा प्रखंड में नक्सलियों ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान सुखलाल पूर्ति को उनके घर में घुसकर गोली मारी गई है, जिससे उनकी मौत हो गई है।

बता दें कि नक्सलियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में गुरुवार की रात को 15-20 की संख्या में नक्सली आ धमके। इसके बाद हथियारबंद नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति 50 वर्ष को घेर लिया।

जवान ने घर को पूरी तरह बंद रखा था, लेकिन नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया। जवान की हत्या के बाद नक्सली पर्चे भी छोड़ गए हैं, जिसमें जवान पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस सुबह 8 बजे मृतक जवान के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button