क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बिक्री करते चार आरोपियों को 46 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा खरीदी बिक्री करते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 46 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। गंजे की अनुमानित दाम 4 लाख 69 हजार बताया जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर भी जब्त किया गया है।

मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहां थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कनेसर में भारत ध्रुव के लॉरी झोपड़ी में उड़ीसा का एक व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर से अवैध रूप से गांजा लाकर तीन चार लोगों को बिक्री कर रहा है।

थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदया पारूल माथुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, और संतोष महतो के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी संजय पुंढीर तत्काल टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस की टीम जैसे ही पहुंची 4 व्यक्ति पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इन चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 46.900 किलोग्राम गांजा कीमती 4 लाख 69 हजार, मोटर सायकल पल्सर को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

हिमांशु उर्फ दीपक चंद्राकर, भारत कुमार ध्रुव, अश्वनी उर्फ पींकु यादव, कोमल राम विश्वकर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button