क्राइमछत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान रायपुर में आस्था को तार-तार करने वाले तीन निगम कर्मचारी निष्काषित

रायपुर। भगवान गणपति के विसर्जन के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन नगर निगम के कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निष्काषित कर दिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोमवार शाम ही रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर महादेव घाट जाकर स्थिति का मुआयना किया था। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई कर गर्म हुए माहौल को शांत किया।

एजाज ढेबर ने एक वीडियो जारी कर खुद ही कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही घटना को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे लोगों से कहा कि वे भगवान के नाम पर पॉलिटिक्स न करें। उन्हें कई और राजनीति का मंच मिल जाएगा।

क्या था मामला ?

रायपुर में नगर निगम की गाड़ियाँ गणपति का विसर्जन करने महादेव घाट ले जाती है। इस दौरान देखा गया कि कचरे ढोहने वाली गाड़ियों में गणपति की मूर्तियाँ विसर्जन करने के लिए ले जाया जा रहा था। इतना ही नहीं गणपति की मूर्तियों को दस फीट से भी अधिक की ऊंचाई से विसर्जन किया जा रहा था। इससे मूर्तियाँ खंडित हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button