छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन ने लगाई धारा 144

कवर्धा। कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया है। मामले के बढ़ने की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रशासन ने शांति को कायम करने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। बताया जा रहा है कि कवर्धा के मां कर्मा चौक के पास पहले से ही एक भगवा ध्वज लगा हुआ था। मान्यता है कि मां कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को पाला था।

इधर, मुस्लिम नववर्ष शुरू होने के आयोजन के चलते वहीं झंडे के पास में ही दूसरे गुट के लोग अपना धार्मिक ध्वज लगाने लगे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते मामला हाथ से निकल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया।

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के थानों से पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया गया। साथ ही प्रशासन ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button