छत्तीसगढ़

चंदखुरी में आयोजित त्रिदिवसीय ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुये मंत्री डहरिया

आरंग। ऐतिहासिक नगरी नगर पंचायत चंदखुरी में आयोजित छ.ग. राज्यस्तरीय त्रिदिवसीय ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए | इस कार्यक्रम मे राज्य के विभिन्न जिलों से आये मानस मण्डलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | डहरिया जी ने कहा कि “यह गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ के समस्त पूर्वजों की पुण्यस्मृति में राज्यस्तरीय त्रिदिवसीय पितर मानस महोत्सव का आयोजन कौशल्या माता की जन्मभूमि चंदखुरी में किया जा रहा है, जिसमे आप सभी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं सत्संग लाभ लेते हैं |

अपनेपूर्वजों को याद करना एवं उनके अच्छे कार्यों का अनुसरण करना ही हमारे जीवन की सार्थकता है |” साथ ही साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित किये जा रहे राम वनगमन पथ से पर्यटन के क्षेत्र में विकास होने की बात कही एवं कहा कि “कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण होने से राज्य ही नहीं वरन पूरे देश में इस मंदिर की विशेष पहचान स्थापित होगी। ”

मंत्री डहरिया ने चंदखुरी में उपस्थित लगभग 4000 श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को सम्बोधित करते हुए भगवान श्रीराम जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की बात कही | मंत्री जी ने कौशल्या माता मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया एवं माता कौशल्या से चंदखुरी वासियों एवं प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना की | उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु माँ कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी, माँ कौशल्या मानस शक्ति केन्द्र एवं समस्त नगरवासी चंदखुरी को शुभकामनाएं दी |

कार्यक्रम में आयोजक एवं मंदिर समिति के सदस्य मुन्नालाल देवदास, दिनेश साहू, गालव साहू, राजेन्द्र वर्मा तोषी, पूरन वर्मा, परदेसी वर्मा, संतोष साहू, पोषण मार्कण्डेय, हेमंत वर्मा, तेजराम वर्मा, ईश्वर चेलक, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर उधोराम वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी रविशंकर धीवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल साहू, जोन अध्यक्ष रामचंद वर्मा जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन, मोहन साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रेखराम पात्रे युवा कांग्रेस के सदस्य मयंक तिवारी, सुधांशु साहू,पप्पू जांगड़े,अनुज मिश्रा बलराम सोनवानी नगर पंचायत चंदखुरी के समस्त सदस्यगण तथा कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button