छत्तीसगढ़

आरंग विधानसभा में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओ ने भाजपा में किया प्रवेश

आरंग। आज 5 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के निर्देशानुसार समोदा मंडल के शक्ति केंद्र बनरसी में संगठनात्मक बैठक रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि अभिनेष कश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है, कार्यकर्ताओं के कारण ही आज एक सामान्य व्यक्ति विधायक सांसद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनता है।

हमे बूथ स्तर पर मेहनत करके बूथ को मजबूत करना है, बूथ से शक्ति केंद्र मजबूत होगा, शक्ति केंद्र से मंडल मजबूत होगा। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओ ने भाजपा में प्रवेश किया जिनमे ईश्वर साहू, पूनाराम साहू, कुबेर पटेल, ओमप्रकाश साहू, दीपक, साहू, गोपाल पटेल, गणेश्वर पटेल, यानीसिंग पटेल, मिलन घृतलहरे, देवानंद कुर्रे, मनोज कोसले, अजय कोसले, नरेंद्र साहू हैं। इस कार्यक्रम में श्याम नारंग भाजपा जिला महामंत्री, लखन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, खुलेश साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, कुलेश्वर बैस जी पूर्व मंडल

अध्यक्ष मंदिरहसौद, कृष्णा वर्मा मंडल अध्यक्ष मंदिरहसौद, राजेश साहू भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य, नकुल साहू शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रेमलाल साहू वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, हितेश साहू आई टी सेल संयोजक, यशवंत साहू भाजयुमो उपाध्यक्ष, ईश्वर साहू पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, कृष्णा कुर्रे,देवचरन साहू,गुलाब पटेल, किशोर साहू, बलराम पटेल, याद राम साहू, चंद्रशेखर साहू,खिलेश्वर साहू,रमऊ साहू,हेमू साहू, बेदु पटेल,नंदकुमार निर्मलकर, दीनदयाल धीवर,झालाराम यादव ,गोविंद घृतलहरे,मनोज कोसले,अजय कोसले,मदन पटेल, विकास साहू और सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button