बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी इसके बाद खुद थाना जाकर सरेंडर कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी मंजुलता बाज ने बताया की घटना बुधवार सुबह 5 बजे मंझापारा इलाके की है। यहां यहां अक्षय भार्गव और उसकी पत्नी हरी कुमारी अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। हरी कुमारी (40) जीएसटी कार्यालय में पदस्थ थीं। अक्षय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अक्षय ने हथौड़ी से हरीकुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे हरीकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आगे बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाना आकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव।



