छत्तीसगढ़

ग्राम करमा ( भैंसा ) सत्तर वर्षो से निरंतर चल रही है राम लीला

आरंग। ग्राम करमा रायपुर से बलौदा बज़ार मुख्य मार्ग मे भैंसा से एक किलोमीटर की दुरी पर लगे ग्राम करमा की अपनी अनोखी हीं कहानी है, यहां निरंतर 70 वर्षो से श्री राम लीला का मंचन निरंतर चल रहा है, नवयुवक रामलीला मंडली के संचालक श्री मोटरम धुरंधऱ से मिली जानकारी के अनुसार राम के किरदार निभाने वाले देवचरण वर्मा ने बताया की प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दस दिनों की लीला का मंचन किया जाता है जिसमे राम जन्म से रावण वध एवं राज्याभिषेक की लीला होती है ग्राम मे दशहरा का पर्व बड़े हर्षल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमे राम का किरदार निभाने वाले निरंतर 35 वर्ष से कर रहे है एवं अन्य पात्र भी कई पीढ़ियों से निरंतर पात्र निभा रहे है, यहां क़ी लीला का पर्दा विशेष कलाकृतियों से परिपूर्ण है, जो सत्तर वर्षो पूर्व से ही संरक्षीत है, यहां क़ी वेश भूषा भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है, इस वर्ष के रामलीला में मोटराम धुरंधर ( संचालक ), रामखिलावन तिवारी ( मैनेजर ),देवचरण वर्मा ( राम ), कामदेव वर्मा, यशवंत नायक, गिरधारी वर्मा, रवि तिवारी, गोवेर्धन नायक, रवि धुरंधर, रामजी वर्मा ( संयोजक ), अमित धुरंधर, लोचन तिवारी , सहदेव विश्वकर्मा, बिशम्भर वर्मा, भिखम दास, दाऊलॉल धुरंधर, अकबर दास (तबला वादक ), रोहित तिवारी, तिलक वर्मा, विशाल साहू (व्याश ज़ी ), पीतांबर यदु डांसर , डागेश्वर वर्मा, रोशन वर्मा, विवेक वर्मा आदि कलाकारो द्वारा इस वर्ष मंचन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button