छत्तीसगढ़

इस जिले में फसल की रखवाली करने गए किसान पर हाथी ने किया हमला, हालत गंभीर

बलौदाबाजार। जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र के बेलारी गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले से किसान की गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें 14 हाथी एक साथ और 2 हाथी अलग है। इन्हीं 2 हाथियों में से एक हाथी ने किसान पर हमला किया है। घायल किसान को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

वन विभाग ने किसान के परिवार को तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी है। विभाग घायल किसान का पूरा इलाज भी करवाएगी। फसल रौंदे जाने पर उन्होंने आगे कहा कि इसका निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग ने किसानों से खेतों की तरफ बढ़ते हाथियों को रोकने नहीं जाने और इसकी सूचना विभाग को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button