क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक लाख ईनामी नक्सली को जवानों ने किया गिरफ्तार, कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

दंतेवाड़ा। जिले कटेकल्याण थाना इलाके में जवानों ने एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। डीआरजी और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सली पर राज्य शासन द्वारा एक लाख का ईनाम भी घोषित है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक सुरनार और टेटम के बीच जंगल से डीआरजी और जिला बल की टीम ने घेराबंदी कर एक लाख ईनामी नक्सली कोसा मडकाम को गिरफ्तार किया गया है। कोसा मड़काम पर हत्या, लूट जैसे कई मामले थाना में दर्ज हैं। अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली आगजनी लूट जैसी कई वारदातों में शामिल था। पुलिस को इसकी लंबे समये से तलाशा थी। डीआरजी और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button