छत्तीसगढ़

BIG NEWS : प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तारीख घोषित,20 दिसंबर को मतदान 23 को होगी मतगणना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की तारीख घोषित की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बुधवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हो गई है।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में 6 नगर पंचायत,5 नगर पालिका परिषद,4 नगर निगम में चुनाव होने हैं। नोटा का प्रावधान लागू होगा। चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र व उपचुनाव के लिए 37 केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 17 वार्डों में चुनाव उपचुनाव होगा। इनमें 4 निगम नगर निगम, 5 नगर पालिका, 6 नगर पंचायत शामिल है। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 6 दिसंबर तक नाम वापसी, 20 दिसंबर को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 23 को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button