क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर के सिम्स में गर्भवती महिला और ननद ने की महिला डॉक्टर से हाथापाई

बिलासपुर | शहर के CIMS अस्पताल में गर्भवती महिला व ननद ने एक महिला डॉक्टर से हाथापाई करने की घटना सामने आई है। इसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों ने कोतवाली थाना में शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक़ शहर के तिफरा निवासी प्रीति टंडन (20 वर्ष) पिछले 8 माह से गर्भवती है। बृहस्पतिवार की सुबह प्रीति अपनी ननद अंजू टंडन के साथ जांच कराने सिम्स अस्पताल पहुंची। यहां स्त्री रोग विभाग में डॉक्टर निशा पैकरा थीं। अंजू ने अपनी भाभी की तबीयत लगातार खराब रहने की जानकारी दी। इस पर डॉ.निशा ने उन्हें सोनोग्राफी कराने की सलाह दी और रिपोर्ट देखकर जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सिम्स में सोनोग्राफी मशीन खराब है। लिहाजा, यहां सोनोग्राफी नहीं हो पाएगा। इस पर अंजू अपनी भाभी प्रीति को लेकर अस्पताल के बाहर निजी सेंटर में सोनोग्राफी जांच के लिए चली गई। जांच के बाद उन्हें बताया गया कि गर्भ में पानी कम है। उन्हें यह भी बताया गया कि लगातार दवाइयां लेने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अंजू सोनोग्राफी रिपोर्ट के साथ अपनी भाभी को लेकर दोबारा सिम्स पहुंची। इस दौरान डॉक्टर दूसरे काम में व्यस्त थीं और उनकी बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई और विवाद हो गया।

कोतवाली टीआई शीतल सिदार ने बताया महिला डॉक्टर के साथ ही गर्भवती महिला ने भी विवाद व हाथापाई करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दुर्व्यवहार करने की बात कही है। जबिक, गर्भवती महिला ने उपचार नहीं करने व गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। दोनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button