छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद के विभिन्न वार्डो में चले जन जागरूकता अभियान के दौरान लोगो ने लिये कांग्रेस की सदस्यता

आरंग। विधानसभा के मंदिर हसौद जोन अंतर्गत ग्राम मंदिरहसौद बस स्टैंड, इंद्रा कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी, श्वेता कॉलोनी, अंदाज कॉलोनी प्रगति कॉलोनी वार्ड 5, 6 व वार्ड 7 में जनजागरण अभियान पदयात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया।

इस दौरान उन्होंने ने कहा कि

नगरिय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के द्वारा डायन की तरह महंगाई में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर चल रहा है साथ ही केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे जनता की पूरी बजट गड़बड़ा गयी है। जिसका विरोध करते हुये प्रदेश के हर वर्ग हर जगह जनता तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों को पहुंचाया जा रहा है और जनता को यह बताया जा रहा है, केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थ जैसे वस्तुओं पर भारी वृद्धि कर जनता की जेब को लूट रही है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार जनता मोदी सरकार को आने वाले चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी यह सरकार जनता विरोधी सरकार है जो जनता के हित कभी नहीं चाहती। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्ययोजनओ को लाभविन्त होकर हर गांव -गांव घर-घर जाकर कांग्रेस सदस्यता ग्रहण किया जा रहा है,


जिसमें प्रमुख रुप से मंदिर हसौद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव , जोन अध्यक्ष शोभित साहू, नगर पंचायत सदस्य अवधेश मिश्रा, दिलीप जोशी, संतोष सिन्हा, प्रेमनारायन मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष आदित्य सिन्हा, युका नेता बंटी मिश्रा, विक्की साहू, सूरज शर्मा , संजय निर्मलकर, सचिव गोपेन्द्र वर्मा , बेदु घृतलहरे बूथ अध्यक्ष, भूषण बघेल, निर्देश सिन्हा, संजय गायकवाड, नरेश बघेल, सूरज टंडन, अजय यादव, टिकेशसेन छोटू पटेल संतोष टण्डन, निरुदास मानिकपुरी, शिव सिन्हा जी, पीताम्बर सोनवानी, विनोद पटेल ,देवा मिश्रा, सत्तू शर्मा , पिंकी, एकता मिश्रा, व समस्त महिला संगठन इंद्रा कॉलोनी मंदिर हसौद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button