क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में भाभी ने पति से विवाद करने के बाद ननद की कर दी पिटाई , जाने मामला

बिलासपुर। शुभम विहार निवासी महिला (रिश्ते में भाभी) ने अपने पति से विवाद के बाद ननद की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत ननद ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली में रहने वाली कल्याणी कश्यप निजी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके भाई सुनील कश्यप का विवाह वर्ष 2008 में सुरेखा कश्यप से हुआ है।

शादी के बाद से कल्याणी के भाई अपनी पत्नी के साथ शुभम विहार में रहते हैं। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता है। इसके बाद सुरेखा अपने ससुराल में आकर हंगामा करती है। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सुरेखा ने ससुराल में आकर हंगामा मचा दिया। उसने अपनी ननद कल्याणी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पर उसने अपनी सास गेमा कश्यप को भी जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से आहत कल्याणी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button