क्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : राजधानी के बाल संप्रेक्षण गृह से भागा आरोपी, मचा हड़कंप

रायपुर। बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी शेख आदिल 27 नवंबर को संप्रेक्षण गृह का रॉड मोड़कर फरार हुआ है। संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर ने शिकायत दर्ज कराई। माना थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। आरोपी 27 नवंबर को वहां से फरार हुआ है।

लेकिन इसकी शिकायत उनके द्वारा 4 नवंबर को कराई गई है। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग आरोपियों को रखा जाता है। लेकिन 20 वर्षीय आरोपी को वहां पर रख दिया गया। ऐसे में बाल संप्रेक्षण गृह की इसमें साफ लापरवाही झलक रही है कि आखिर कैसे नाबालिग नहीं होने के बावजूद आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया।

उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष बताया गया। इसलिए उसे माना संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। दस्तावेज परीक्षण के दौरान आरोपी की उम्र 20 वर्ष पाई गई। जिसके बाद किशोर न्याय बोर्ड सेलेन के अनुसार उसे केंद्रीय जेल स्थानांतरण करने का आदेश दिया गया। इसके लिए बाल संप्रेक्षण गृह द्वारा रायपुर पुलिस लाइन से बल मांगा गया। लेकिन बल नहीं मिलने से उसे केंद्रीय जेल स्थांतरित नहीं किया जा सका। इसके बाद 27 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे आरोपी शेख आदिल गृह भवन के गलियारे की खिड़की की रॉड को मोड़कर वहां से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button