छत्तीसगढ़

किसानों की मांग पर भाजपा आरंग ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

आरंग। भाजपा मंडल आरंग द्वारा ग्राम गुल्लू , परसकोल, सोसायटी धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण किया किसानों से बात करके उनकी समस्याये जानी साथ ही सोसायटी धान खरीदी केन्द्रों के व्यवस्थापक से मुलभुत जानकारी लिया गया इस सम्बंध में भाजपा मंडल आरंग महामंत्री एवं गुल्लू सोसायटी निरीक्षण प्रभारी देवनाथ साहू ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों को लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन के सम्मुख रखा है ।

आज गुल्लू धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण में पुराने बोरा जो फटा हुआ पाया जो रफ्फू किये बिना उपयोग में नहीं लाया जा सकता किसानों से चर्चा के दौरान बताया कि 15दिन लेट से खरीदी करने से हमें बहुत ही नुकसान हुआ एवं पिछले साल खरीदे धान का एक किश्त अभी तक नहीं मिला न ही बोरा का पैसा अभी तक नहीं दिया ये चिंता किसानों को सता रहा है किसानों ने कहा कि भुपेश सरकार हम किसानों के साथ छलावा कर रही है।

भाजपा मंडल मंत्री एवं गुल्लू सोसायटी निरीक्षण सहप्रभारी अशोक यादव ने गुल्लू सोसायटी के व्यवस्थापक दिलेश्वर साहू से जानकारी लेने पर बताया कि 67,754 बारदाना मिला है जिनका अभी तक 26,440 क्विंटल धान खरीदी की गई हैं और शेष 41,314 क्विंटल खरीदी बाकी है।

भाजपा नेत्री ने श्रीमती किरण ढीढी ने परसकोल धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक से बारदाना के विषय में जानकारी लिया तो प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बारदाना 51014 मिला और आज के तारीख में 846 किसान शेष बचा है उन्होंने अपनी समस्याओं के जानकारी लिया तो व्यवस्थापक रमेशकुमार वर्मा ने बताया कि नया धान खरीदी केन्द्र होने के कारण यहां, नल पानी,बाउंड्रीवाल,शेड निर्माण एवं अतिरिक्त गोदाम नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।

उक्त अवसर पर प्रकाश रात्रे उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आरंग, गिरधर साहू महामंत्री अ.पि.वर्ग आरंग, धरमसिंह पारधी, रोहित साहू, मनोज साहू, भुनेश्वर साहू, श्रीकांत बंजारे, छबिराम साहू, भागवत पुरेना, योगेश्वर धीवर सुखनंदन यादव और ग्राम के किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button