आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

आरंग में गूँजा वेदमंत्र: 18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

आरंग में गूँजा वेदमंत्र: 18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

आरंग। धर्मनगरी आरंग में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर 18 से अधिक बटुकों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञोपवीत धारण किया और संस्कार व शुभता के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। संस्कार की पूरी प्रक्रिया स्थानीय आचार्य पंडित परशु शर्मा एवं पंडित भानुप्रताप शर्मा के सानिध्य में पूर्ण हुई। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुए इस आयोजन में बटुकों का मुंडन, जनेऊ धारण और गुरुदीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए। आचार्यों ने बटुकों को जनेऊ के महत्व और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

मुख्यअतिथि डॉ. संदीप जैन (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग) ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बटुकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़) ने अपने सकारात्मक उद्बोधन में धार्मिक आयोजनों की सामाजिक प्रासंगिकता पर बल दिया एवं समाज की एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम में शुभ्रा मनीष शर्मा पार्षद एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा महासमुंद, पार्षद गण खुशबू राकेश शर्मा, उमाकांत यादव, संतोष लोधी वीरेंद्र गोलू कडरा राकेश भानुमति सोनकर, सुशील जलक्षत्री ने भी संबोधित किया।

इस भव्य आयोजन में प्रथम चरण में अतिथि के रूप में सुषमा ध्रुव तिवारी महामंत्री केंद्रीय समिति ब्राह्मण समाज रायपुर, प्रमोद तिवारी अध्यक्ष महासमुंद, मनीष शर्मा, यशवंत चतुर्वेदी उपस्थित रहे, उन्होंने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा ऐसे आयोजन हमे संस्कृति और संस्कार से जोड़ते है तथा संगठन एवं समाज की एक जुटता का संदेश देते है। ब्राह्मण समाज के इस सामूहिक प्रयास को नगरवासियों ने खूब सराहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार का उद्देश्य फिजूलखर्ची को कम करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर अपनी परंपराओं का निर्वहन करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी बटुकों और उनके परिजनों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा ने आगंतुक अतिथियों एवं परिजनों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से पदाधिकारीगण महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ आरंग के पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button