राशिफल

इन राशियों पर बरसने जा रही है गणेश जी की कृपा, जानें आज का राशिफल

मेष: आज दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक हलचल वाला रह सकता है। शाम को आनंद और खुशी के साथ बिताएंगे। कारोबार में मुनाफा अच्छा रहेगा। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। पिता कारोबार करते हैं तो इस राशि के कुछ लोग पिता को काम में सहयोग प्रदान करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ: आज के दिन मानसिक समस्याओं का हल आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात ससुराल पक्ष के लोगों से हो सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, खानपान का वृषभ राशि के लोगों को विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन में कुछ रुचिकर प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज में अच्छे अनुभव होंगे। मनोभावों को सही तरीके से व्यक्त कर पाएंगे जिससे सामाजिक स्तर पर प्रभाव प्रतिष्ठा पाएंगे। इस राशि के जो लोग शहरों में रहते हैं वो आज के दिन अपने पैतृक गांव या घर में जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क: आज लाभ के लिए कोई जोखिम भरा कदम उठा सकते हैं, समझदारी से काम लें। माता के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन कर्क राशि के उन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है जो रचनात्मक कार्य करते हैं।

सिंह: वाणी में मिठास रहेगी और मन की उलझनें दूर होंगी। शाम के वक्त इस राशि के कुछ लोगों को अचानक से किसी रिश्तेदार के साथ जाना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से इस राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। आपके छोटे भाई-बहन आज आपका कोई राज घर वालों के सामने खोल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर उनसे कोई भी बात साझा करें।

कन्या: मन की उलझनें दूर होंगी, जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। पुराने दोस्तों से बातचीत करके अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति में आज के दिन इजाफा होने की उम्मीद है। घर के किसी व्यक्ति ने अपनी बातों से यदि आपको आहत किया था तो शाम के समय वो आपसे माफी मांग सकते हैं। किसी सांस्कृतिक प्रोग्राम में कन्या राशि के कुछ लोग हिस्सा ले सकते हैं।

तुला: निवेश का लाभ आज के दिन तुला राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ शाम का वक्त अच्छा बितेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। योग करना लाभदायक सिद्ध होगा। उधार के लेन-देन से आज के दिन तुला राशि के लोगों को बचना चाहिए।

वृश्चिक: घर के साजो-सामान पर आज के दिन धन खर्च करना पड़ सकता है। खानपान का ध्यान दें नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। विदेशी स्रोतों से कुछ जातकों को लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा हैं तो आज किसी सीनियर से काम के सिलसिले में आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। योग ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

धनु: धनु राशि वालों को आज के दिन बड़े भाई बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनसे लाभ भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे। इस राशि के जातकों की कोई दिली ख्वाहिश आज के दिन पूरी हो सकती है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें नहीं तो चालान कट सकता है। सामाजिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।

मकर: कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी, समय पर हर काम को पूरा कर पाएंगे। पिता के साथ मनमुटाव था तो आज दूर हो सकता है। कारोबारियों को किसी परिचित के द्वारा कोई अच्छी डील आज के दिन मिल सकती है। नौकरी की तलाश में घर से दूर गए हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। सामाजिक स्तर पर लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कुंभ: कुंभ राशि वाले जातकों का आज भाग्योदय होगा, अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पिता या पिता तुल्य लोगों के सहयोग से करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव आएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन इस राशि के कुछ लोग सोशल मीडिया से दूरी बनाकर कोई पुस्तक अपने हाथ में ले सकते हैं और अध्ययन कर सकते हैं।

मीन: आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। मीन राशि के कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी कई समस्याओं का हल आज आपको दे सकता है। आज के दिन इस राशि के कुछ लोगों के घर में अचानक से मेहमान भी आ सकते हैं। धूल भरी जगहों से जानें से बचें नहीं तो सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button