क्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस टीम

कोरबा। जिले से एक बार फीर आत्महत्या की ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की शव घर के ही एक कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घरवाले बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो देखा कि लड़की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के सिलतरा इलाके की रहने वाली रंजीता पार्थी रामपुर के खपराभट्टा इलाके में अपने बुआ के यहां रहती थी। वो पिछले 3 सालों से यहीं रह रही थी। 5वीं तक पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वो घर पर ही रहा करती थी। सोमवार को रंजीता की बुआ संगीता और घर के अन्य लोग बाहर गए हुए थे।

 

रंजीता शाम को डॉक्टर के पास उपचार के लिए गई हुई थी। बताया गया कि जब वो रात को घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने खिड़की से झांका तो रंजीता के शव लटकने की परछाई नज़र आई। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। तब आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

 

ऐसी क्या वजह थी कि दो दोस्तों ने एक साथ लगा ली फांसी? जाँच में जुटी पुलिस

लोगों ने अंदर जाकर देखा तो रंजीता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि उसने आत्महत्या क्यों की है। मामले में जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button