छत्तीसगढ़

दुर्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम, युवती गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। जिले में आज सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने साली के साथ शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पीछे सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। भिलाई-तीन उमदा जरवाय निवासी निर्मल यादव (40) अपनी साली दुर्गा यादव (35) को बाइक पर बैठाकर उसे छोड़ने उसके घर तितुरडीह दुर्ग जा रहा था। निर्मल के घर में शादी होने के चलते वह कार्ड भी दुर्ग छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह कोसानाला के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला दूर जा गिरी और निर्मल सड़क की तरफ गिरा जिससे वह गाड़ी के पिछले पहिया की चपेट में आ गया। इससे गाड़ी का पहिया उसके सिर से गुजर गया। दुर्गा को पेट्रोलिंग टीम ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button