छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में 1 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वर्षों से मचा रहा था तांडव

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पुलिस ने एक 1 लाख रूपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए माओवादी जनमिलिशिया कमांडर है। जो पिछले कई वर्षों से आतंक मचा रखा है। इस बीच वे शनिवार को अपने घर आया हुआ था। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सली को उसके घर के पास के जंगल से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, DRG के जवानों ने घेराबंदी कर मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम उर्फ बलि को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि व्यक्ति से जब उसका नाम पूछा गया तो वो टालमटोल करता रहा। लेकिन, सरेंडर माओवादियों ने इसकी पहचान मिलिशया कमांडर सोमारू पोड़ियाम के रूप में की। जिसे जवानों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार किए गए माओवादी की पुलिस ने फाइल खंगाली तो इस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। SP गिरिजाशंकर जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रहा है। इलाके में जमकर तांडव मचाया करता था। इसकी गिरफ्तारी के बाद इलाका थोड़ा शांत होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button